दिनांक 13 मई 2026 को कार्यालय सभागार में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा पुलिस अधीक्षक (नगर) की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षकों, पुलिस निरीक्षकों एवं थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की के मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा पासपोर्ट सत्यापन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। अवैध हथियारों के तस्करों और ड्रग्स पेडलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसएसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, बकरीद को लेकर दिए सख्त निर्देश





