प्रसंग: सोनारी थाना कांड सं-49/2026 दिनांक-15.06.2026 धारा-281/126(2)/115(2)/117(2)/118(1)/118(2)/109/74/191(2)/191(3)/190/352/351(3)/304(2)/111(2)/(b) बीएनएसएस। कांड का सारांश: दिनांक-15.06.2026 को वादिनी पूजा देवी (उम्र लगभग 35 वर्ष), पति- श्री ओम प्रकाश सिंह, निवासी आदर्श नगर, ग्वाला बस्ती (काली मंदिर के पास), थाना- सोनारी, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के लिखित आवेदन दिये जिसके आधार पर उक्त कांड दर्ज किया गया। कांड का सारांश यह है कि वादिनी के पति ओम प्रकाश सिंह अपने घर के पास बैठे थे तथा दरवाजे पर एक छोटा बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था तभी एक स्विफ्ट डिजायर कार बहुत तेजी से वहां से गुजरी जिससे खेल रहा बच्चा बाल-बाल बचा। इस बात पर वादिनी के पति ने रोक कर उलाहना दिया कि देख कर गाड़ी नहीं चलाते हो, अभी बच्चा दब जाता। इस मामूली सी बात पर गाड़ी चालक पवन यादव ने वादिनी के पति पर हाथ चला दिया। उसके बाद दोनों ओर से हल्के हाथापाई हुई। इतने में चालक की पत्नी प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन, जो कि गाड़ी में बैठी हुई थी, जो सोनारी थाना क्षेत्र की एक कुख्यात आपराधिक गिरोह की सरगना है, ने फोन कर के अपने गुर्गों को बुला लिया। उसके बाद हार्ड हथियार से लैस होकर प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन के गुर्गे वहां पर पहुंचे तथा उनलोगों ने वादिनी एवं उनके परिजनों पर जानलेवा हमला करते हुए तेज धार के हथियारों से गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिसमें से कई व्यक्ति अस्पताल में चिकित्साधीन हैं। उक्त घटना के बाद से आस-पास के क्षेत्र में भय और आतंक व्याप्त हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार थाना प्रभारी सोनारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया तथा गुप्त सूचना एवं तकनीकी सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड की मुख्य अभियुक्ता प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन एक कुख्यात अपराधकर्मी तथा गिरोह की सरगना है। इसके विरुद्ध सोनारी थाना में कुल 15 (पंद्रह) कांड दर्ज हैं जो कि मारपीट, लूट-पाट, छिनतई, रंगदारी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट से संबंधित हैं। इसके गिरोह के द्वारा स्थानीय व्यवसायियों, ठेकेदार आदि से रंगदारी वसूलना मुख्य धंधा है और लोग भय से थाना में शिकायत भी करने नहीं आते हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि इसके आपराधिक कृत्य एवं क्षेत्र में व्याप्त इसके आतंक के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के द्वारा झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 के धारा-3(3) के तहत एक साल तक जिला बदर (तड़ीपार) रही है। प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन हस्ताक्षरितगिरफ्तार अभियुक्त का नाम:
पिता – सुनील सिंह
पता – ग्वाला बस्ती, सोनारी थाना, सोनारी, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।आपराधिक इतिहास:
छापामारी दल के सदस्यों का नाम:
पु०नि० सह थाना प्रभारी
सोनारी थाना, जमशेदपुर।
सोनारी में जानलेवा हमले की मुख्य आरोपी ‘चटनी डॉन’ प्रिया सिंह गिरफ्तार





