आज दिनांक 11 मई 2026 को आम आदमी पार्टी, जमशेदपुर द्वारा *बढ़ती महंगाई एवं LPG गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ गोलमुरी गोलचक्कर, पेट्रोल पंप के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम आम आदमी पार्टी के नेता अभिषेक कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।*
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लिया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस एवं खाद्य सामग्री की कीमतों में हो रही वृद्धि पर आक्रोश व्यक्त किया।
अभिषेक कुमार ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब, मध्यम वर्ग, मजदूर एवं आम परिवारों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से LPG गैस सिलेंडर एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में तत्काल कमी करने की मांग की।
आम आदमी पार्टी ने कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
*निवेदक*
*अभिषेक कुमार*
*आम आदमी पार्टी, जमशेदपुर*






