BREAKING NEWS

logo

सुआ कौड़िया के समाजसेवी टाईगर ने बकरीद को लेकर दी कुर्बानी


मेदिनीनगर। सदर प्रखंड के ग्राम कौड़िया में समाजसेवी टाइगर कुमार ने बकरीद पर्व के दूसरे दिन हिंदू मुस्लिम की एकता को दिखाते हुए अपने घर पर बकरा की कुर्बानी दी। मौके पर हिंदू व मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग भाी शामिल थे। उन्होंने टाईगर कुमार ने दोनों समुदाय के लोगों को सेवईयां खिलाकर गले मिलकर मुबारकवाद दी। इसके पश्चात उन्होंने हाफिज कौड़िया मस्जिद के हाफिज ईनामुल हक मोहम्मद ने कुर्बानी पेश की। मौके पर मो असलम, समीर अंसारी, अबुल अंसारी, मो कमरूदीन, राहुल सिंह, बुलडोग, रोहित, पियूष समेत कई गांव के लोग शामिल थे। मौके पर समाजसेवी टाईगर कुमार ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता व सौहार्द के मिसाल कहलाने वाला ग्राम कौड़िया पूरे देश के लिए उदाहरण है। इस गांव में दोनों समुदाय के लोग शांति व सौहार्द के साथ एक दूसरे के पर्व को मनाते हैं। उन्होंने कहा कि पलामू जिला समेत राज्य के लोगों ने इस्लामिक कार्यक्रम व अन्य कार्यक्रम में आमंत्रण देते हैं जो खुशी की बात है। हाफिज ने कहा कि कुर्बानी देना व लोगों को घर पर बुलाकर भोजन कराना भाी सुन्नत है। बकरीद पर्व हमें बुराईयों को छोड़कर अच्छे कार्य करने का सीख देता है।