BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में एसएसपी की अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर जोर


आज दिनांक 15.10.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ० ऐहतेशाम वकारिब की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण की उपस्थिति में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान जिले में विधि-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान कार्यों की प्रगति एवं पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में लंबित कांडों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने, वारंट एवं कुर्की आदेशों का प्रभावी क्रियान्वयन करने तथा चरित्र एवं पासपोर्ट सत्यापन कार्यों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन करने हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिले में शांति, सामाजिक सौहार्द एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी रखने तथा नियमित पुलिस गश्ती एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया ।वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तरदायित्वपूर्ण, परिणामोन्मुखी एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करें तथा सभी निर्धारित कार्यों का समयबद्ध अनुपालन करें।