BREAKING NEWS

logo

राजकीय सम्मान के साथ होगी स्व० माधव लाल सिंह की अंत्येष्टि, जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी


बोकारो:
भूतपूर्व *मंत्री, बिहार सरकार/झारखण्ड सरकार-सह-पूर्व विधायक,* गोमिया विधानसभा क्षेत्र *स्व० माधव लाल सिंह की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ किए जाने का निर्णय राज्य सरकार* द्वारा लिया गया है। 

इस संबंध में *झारखण्ड सरकार, मंत्रिमण्डल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा आदेश जारी* किया है।

जिसके बाद *जिला प्रशासन ने राजकीय सम्मान के अनुरूप अंत्येष्टि की तैयारियां शुरू* कर दी हैं। 

स्वयं *उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा* इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 


उधर, *उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा* ने कहा कि *पूर्व मंत्री सह गोमिया विधायक माधव लाल सिंह जी* के निधन का समाचार *बोकारो जिले के लिए अत्यंत दुःखद* है।

स्व. माधव लाल सिंह ने *सार्वजनिक जीवन में रहकर जनसेवा, सामाजिक समरसता एवं क्षेत्र के विकास* हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका निधन *समाज एवं सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति* है।

जिला प्रशासन *दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता है तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना* व्यक्त करता है। 

जानकारी हो कि, *स्व० माधव लाल सिंह का निधन आज सुबह* हुआ था।