कोल्हान विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग का अध्ययन भ्रमण दल गंगटोक के लिए रवाना, कुलपति ने दी शुभकामनाएं
कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के विश्वविद्यालय भूगोल विभाग द्वारा पी.जी. सेमेस्टर-III (सत्र 2024–2026) के छात्रों के लिए आयोजित शैक्षणिक अध्ययन भ्रमण दल आज गंगटोक (सिक्किम) के लिए रवाना हो गया। यह भ्रमण पाठ्यक्रम के अंतर्गत अनिवार्य प्रायोगिक पत्र (DSE-P 402) का हिस्सा है।
यह छह दिवसीय अध्ययन भ्रमण 10 मई 2026 से 15 मई 2026 तक चलेगा। छात्र चाईबासा से बस एवं टैक्सी के माध्यम से यात्रा कर रहे हैं और गंगटोक तथा आसपास के क्षेत्रों का भौगोलिक अध्ययन करेंगे।
इस अध्ययन भ्रमण दल का नेतृत्व विभाग की शिक्षण स्टाफ सदस्य प्रो. कंचन कच्छप तथा गैर-शिक्षण स्टाफ सदस्य हरेंद्र यादव कर रहे हैं। भ्रमण के दौरान छात्र विभिन्न भौगोलिक पहलुओं का व्यावहारिक अध्ययन करेंगे, जिससे उनके शैक्षणिक ज्ञान में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर कोल्हान विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।
विभाग की ओर से बताया गया कि यह अध्ययन भ्रमण छात्रों को क्षेत्रीय भूगोल की समझ विकसित करने और पाठ्यक्रम की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा।





