थीम: "प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर SGB BrandSafway Private Limited एवं उत्थान संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर Mr. Shahnawaz Khan (सीनियर ऑपरेशंस मैनेजर), Mr. Amardeep (ऑपरेशंस मैनेजर), Mr. Mobin (एरिया सेफ्टी मैनेजर), Ranjan, तथा TSJ Team की गरिमामयी उपस्थिति रही। उत्थान संस्था की सचिव महामंडलेश्वर अमरजीत नंद गिरी , प्रेसिडेंट अर्पित पांडे , एव रविंद्र सिंह उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण की रक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।





