BREAKING NEWS

logo

गोलमुरी गोलीकांड में तीन अपराधी पिस्टल व गोली के साथ गिरफ्तार


जमशेदपुर। दिनांक 26/27 मई 2026 की रात्रि गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुए गोली चालन मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक गोली एवं अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।