बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना को धरातल पर उतरने के लिए घर-घर से एक मुट्ठी चावल और जनता का समर्थन के साथ विधानसभा रांची तक पदयात्रा करगी दुखनी सोरेन
जमशेदपुर 10 जून पोटका_विधानसभा
हर घर एक मुट्ठी चावल के साथ जन आंदोलन में अपनी भागीदारी समाजसेविका बागबेड़ा महानगर विकास समिति की संरक्षक श्रीमती दुखनी_सोरेन के साथ इस योजना के आंदोलनकारी सुबोध झा अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति के नेतृत्व में सभी स्थलों का निरीक्षण पूरा किया गया।
बागबेड़ा_ग्रामीण_जलापूर्ति योजना, जो 18 अप्रैल 2015 को शिलान्यास हुआ 27 जुलाई 2018 को योजना पूरा करना था जो आज भी लगभग 11 वर्षों से अधूरी पड़ी है, आज भी सरकार क्षेत्र की जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रही है।
इस योजना से 21 #पंचायतों के 113 गांव, रेलवे क्षेत्र की 33 बस्तियां तथा लगभग 2.5 #लाख आबादी लाभान्वित होने वाली थी, लेकिन पाइपलाइन बिछ जाने के बावजूद लोगों को केवल आश्वासन और भ्रम ही मिला है।
आज बागबेड़ा जलापूर्ति योजना आंदोलन की नींव रखने वाले साथियों के साथ योजना के चल रहे कार्यों का #निरीक्षण मैं किया गया। श्रीमती दुखनी सोरेन
निरीक्षण के दौरान स्पष्ट रूप से महसूस हुआ कि वर्तमान स्थिति में योजना का जल्द शुरू होना #संभव नहीं दिख रहा है।
क्षेत्र की जनता वर्षों से पानी की गंभीर समस्या झेल रही है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सभी आंदोलनकारी साथियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श कर यह निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र जलापूर्ति शुरू नहीं होती है तो क्षेत्र की जनता के हित में एक व्यापक #जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।
पानी जनता का अधिकार है और इस अधिकार के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा। बड़े आंदोलन में धरना प्रदर्शन भुखरताल विधानसभा घेराव एवं भ्रष्टाचार को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में एक और जनहित याचिका दायर की जाएगी, दुखनी सोरेन ने कहा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा दिए गए समय पर योजना पूरी नहीं की जाती है तो झूठे आश्वासन के विरोध में और इस योजना को धरातल पर उतरने के लिए जमशेदपुर से रांची पदयात्रा कर सैकड़ो बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के अंतर्गत आने वाले जनता जनार्दन के साथ विधानसभा का घेराव पदयात्रा के माध्यम से चलकर की जाएगी।
इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय चंपई सोरेन जी की सुपुत्री समिति श्री मती दुखनी सोरेन, आंदोलनकारी सुबोध झा अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति कृष्णा पात्रो संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष छोटेराय मुर्मू प्रभा हांसदा जी, पवित्रा पांडे संतोष जायसवाल महेश सिंह रामेश्वर प्रसाद कन्हैया पांडे सौरभ कुमार अखिलेश कुमार सौरभ कुमार संतोष जायसवाल सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।
सभी के सहयोग और एकजुटता से जल्द ही एक बड़े जनआंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।





