BREAKING NEWS

logo

आज क्रीड़ा भारती द्वारा पांचवां समर कैंप का रंगारंग उद्घाटन केबुल क्रिकेट ग्राउंड में हुआ ।


आज क्रीड़ा भारती द्वारा पांचवां समर कैंप का रंगारंग उद्घाटन केबुल क्रिकेट ग्राउंड में हुआ । इस उद्घाटन में मुख्य अतिथि के नाते जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय , क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह रविन्द्र नारायण, आजसू के महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह, केबुल क्लब के अध्यक्ष अरुण ठाकुर, अजय सिंह, क्रीड़ा भारती के प्रदेश के कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, टी एस पी डी एल के महामंत्री त्रिदेव सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर हुआ। उपस्थित सभी अतिथि, बच्चे, उनके अभिभावक को स्वागत करते हुए शिव शंकर सिंह ने कहा कि यह क्रीड़ा भारती के द्वारा आयोजित यह पांचवां समर कैंप है और यह आज से शुरू होकर आगामी 15 दिनों तक चलेगा जिसमें बच्चे 11 खेलों में भाग लेंगे और साथ ही राष्ट्रभक्ति के गीत , चित्रांकन के साथ ही अन्य कार्यशाला में भाग लेंगे। यह कैंप प्रतिदिन 2 घंटे सुबह 5:30 बजे से चलेगा । इस कैंप में इस बार 300 बालक एवं बालिका के साथ 58 प्रशिक्षक शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह समर कैंप बच्चों के द्वारा दिए गए न्यूनतम शुल्क और समाज के सहयोग से यह चलता है। उपस्थित सबलोगों को कन्हैया सिंह और रविंद्र नारायण जी ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि सरयू राय ने कहा कि क्रीड़ा भारती के द्वारा आयोजित समर कैंप अन्य कैंप से बिल्कुल अलग होता है। इस कैंप में खेल के अलावा बच्चों को देश, धर्म और समाज के हित की बातें भी सिखाई जाती है। खेल भी बिल्कुल प्रशिक्षित प्रशिक्षितों के द्वारा सिखाया जाता है। आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या के क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता के अलावा समाज से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस कैंप को सफल बनाने में महानगर मंत्री सुभाष कुमार, सह मंत्री अनूप सिंह राजा, सुखदाई सिंह ,विभाग संयोजक सतनाम सिंह , युवा प्रमुख गणेश जायसवाल एवं भूपेंद्र यादव, प्रचार प्रमुख सुमित शर्मा, डि सतीश, कोशिश एक मुस्कान के राजेश जी , बंटी सिंह, हनी परिहार, कुणाल शर्मा , काजल , दिया कुमारी, राहुल, प्रेम, उज्ज्वल, टेटे, अमन, रजत , यश, श्वेता, विशेष, रेशमी, श्लोक ने अपना विशेष योगदान प्रशिक्षक और व्यवस्था के नाते दिया।

सुभाष कुमार
महानगर मंत्री
क्रीड़ा भारती