आज बोकारो में विस्थापित अप्रेंटिस संघ के आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले शहीद प्रेम प्रसाद महतो जी की प्रतिमा को नमन किया। तत्पश्चात उनके घर जाकर, परिजनों की तकलीफ साझा करने का प्रयास किया। बोकारो में राज्य सरकार/ कंपनी प्रबंधन को दी गई हमारी समय सीमा शीघ्र समाप्त होने वाली है। हम लोग सभी प्रभावित पक्षों के संपर्क में हैं, और जल्द ही आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
बोकारो में शहीद प्रेम प्रसाद महतो को श्रद्धांजलि, जल्द आंदोलन की चेतावनी





