जमशेदपुर। दिनांक 31 मई 2026 को ओलिडीह थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का सफल उद्वेदन किया। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप एवं अन्य सामान बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
ओलिडीह हत्या मामले का खुलासा, दो आरोपी लोहे का पाइप के साथ गिरफ्तार





