विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार की एक वृहत्त बैठक जिला प्रमुख विवेक सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर के सभी प्रखंडों के सदस्यों संग शीतला मंदिर साकची जमशेदपुर में हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता उपाध्यक्ष गोपी राव एवं मंत्री चंद्रिका भगत भी उपस्थित रहे। जिसमें शहर में संगठन के द्वारा हो रहे सभी क्रियाकलाप और आगामी होने जा रही परिषद एवं बजरंग दल वर्ग के बारे में विस्तृत चर्चा हुई।
जमशेदपुर में विहिप धर्म प्रसार बैठक, संगठन गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा





