BREAKING NEWS

logo

NiNaad द्वारा आयोजित “Regal Reads” में जमशेदपुर के युवा कलाकारों ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का रंग



जमशेदपुर, 9 मई 2026 :
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित Cafe Regal में NiNaad संस्था द्वारा आयोजित “Regal Reads” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक आयोजन में शहर के कई युवा कलाकारों और साहित्य प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कविता पाठ, स्टोरी टेलिंग, बुक रीडिंग और संगीत जैसी विभिन्न कलाओं का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का उद्देश्य नए और उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करना था, ताकि उनकी प्रतिभा समाज के सामने आ सके। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने सभी प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में कविता प्रस्तुत करने वाले कलाकारों में राशी शर्मा, क्षमाश्री दुबे, सुरभि अग्रवाल, शशांक भास्कर, पंकज प्रभात, हृदयांश राज, आरना तुलस्यान और आलोक तिवारी ,अदिति सिंह शामिल रहे।
स्टोरी टेलिंग में पूनम महानंद और कॉमेडी में गणेश और धीरज ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीता।
संगीत प्रस्तुति में आर्यन कुमार त्रिपाठी और आर्यन सिंह ने गायन प्रस्तुत किया, वहीं द डार्क वॉइस (चंद्रमोहन सोरेन) ने अपनी बीटबॉक्सिंग से माहौल को ऊर्जा से भर दिया।
वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती उपासना सिन्हा की उपस्थिति ने सबको प्रेरित किया...
कार्यक्रम का संचालन शुभम पांडेय ने किया, जिन्होंने पूरे आयोजन को उत्साह और शानदार अंदाज़ में आगे बढ़ाया।
NiNaad संस्था की संस्थापक पूनम महानंद और सह-संस्थापक निशांत ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य उन नए कलाकारों को मंच देना है, जिनकी प्रतिभा अवसरों के अभाव में दबकर रह जाती है। उन्होंने कहा कि NiNaad हमेशा अच्छे और सृजनात्मक कला कार्यों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर देती रहेगी।
पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भावनाओं, संगीत और शब्दों से जीवंत बना दिया। “Regal Reads” न केवल कला प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम साबित हुआ, बल्कि यह आयोजन शहर के उभरते कलाकारों के लिए प्रेरणा का मंच भी बना।
यह कार्यक्रम हर मायने में सफल रहा और उपस्थित लोगों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की इच्छा जताई।