दिनांक- 16.06.2026 को रात्रि करीब 11:00 बजे अफवाही सूचना एम.जी.एम. थाना के माध्यम से प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गोली से जख्मी होने के कारण इलाज हेतु एम.जी.एम. अस्पताल में भर्ती हुआ है। घटनास्थल स्पष्ट नहीं होने के कारण एम.जी.एम. थाना एवं ओलीडीह ओ.पी. द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सूचना का सत्यापन हेतु जांच आरंभ किया गया। उक्त सूचना के सत्यापनोपरांत ओलीडीह ओ.पी. अंतर्गत शंकोसाई रोड नं.-04, खड़िया बस्ती में फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। उक्त फायरिंग की घटना में राजनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले देवदास गोप उर्फ देव को गोली लगने की बात प्रकाश में आई। घटना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एम.जी.एम. थाना एवं ओलीडीह ओ.पी. की संयुक्त छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जख्मी: देवदास गोप उर्फ देव को इलाज हेतु एम.जी.एम. अस्पताल लाने वाले व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में: ने बताया कि दिनांक 16.06.2026 की रात वे सभी शंकोसाई रोड नं.-04, खड़िया बस्ती स्थित नीरज प्रधान के घर में बैठकर नशा कर रहे थे। इसी दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद नीरज प्रधान ने अपने पास रखा पिस्टल निकालकर देवदास गोप को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद नीरज प्रधान एवं देवाशीष प्रधान घायल देवदास गोप को एम.जी.एम. अस्पताल लेकर पहुंचे तथा वहां से निकलने की योजना बनाने लगे। इसी दौरान पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके आधार पर घटनास्थल एवं घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया।
उम्र लगभग 21 वर्ष
पिता – शंभू गौड़
पता – बेटकलसाई, नियर जगन्नाथ मंदिर, थाना राजनगर, जिला सरायकेला-खरसावां
छापामारी दल के सदस्य
गिरफ्तार अभियुक्त
जब्त सामान
जमशेदपुर में पैसों के विवाद में युवक को गोली मारी, तीन गिरफ्तार





