भक्ति और संस्कार से जुड़ने का संदेश, 85 सदस्यों व परिजनों ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म।
उदय किशोर सिंह,जामताड़ा।
मारवाड़ी युवा मंच, जामताड़ा शाखा की ओर से भक्ति, संस्कार और पारिवारिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनोखी पहल की गई। मंच के 85 सदस्यों एवं उनके परिवारजनों को बस व अन्य वाहनों से आसनसोल ले जाकर ‘हनुमान अंश’ फिल्म दिखाई गई।
कार्यक्रम में मंच के सदस्यों के साथ बच्चों और परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य महज मनोरंजन तक सीमित न होकर बच्चों एवं युवाओं को भारतीय संस्कृति, भक्ति, संस्कार और सेवा भावना से जोड़ना तथा परिवारों के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करना रहा।
मंच के अध्यक्ष युवा जतिन परशुरामका ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों और युवाओं को अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ना जरूरी है। इसी उद्देश्य से फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया गया, ताकि मनोरंजन के साथ बच्चों को भक्ति, संस्कार और सेवा का संदेश भी मिल सके। उन्होंने कहा कि सदस्यों एवं उनके परिवारों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफल रहा।
उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच की ओर से भविष्य में भी सामाजिक एकता, सेवा, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।






