5-डे बैंकिंग व PL लाभ की मांग को लेकर बैंककर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल।
उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और सभी बैंक कर्मचारियों को परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PL) का समान लाभ देने की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण जामताड़ा समेत झारखंड के सरकारी बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा। कई शाखाओं में ताले लटके रहे, जिससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हड़ताल के कारण जमा-निकासी, खाता खोलने, ऋण संबंधी कार्य सहित बैंक की विभिन्न सेवाएं प्रभावित हुईं। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, छोटे कारोबारियों और आम ग्राहकों को विशेष परेशानी हुई।
बैंककर्मियों का आरोप है कि PL एवं इंसेंटिव के लाभ में बैंक प्रबंधन द्वारा दोहरी नीति अपनाई जा रही है। उनका कहना है कि इसका लाभ मुख्य रूप से उच्च अधिकारियों को मिल रहा है, जबकि निचले स्तर के कर्मचारी और अधिकारी इससे वंचित हैं। कर्मचारियों ने कहा कि लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की गई।
बैंक एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी सौरव कुमार ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं बैंककर्मी संगीता शर्मा ने भी कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए जल्द समाधान की मांग की।



.jpeg)


