BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

श्री राधाबल्लभ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत कथा


श्री राधाबल्लभ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत कथा
श्री राधाबल्लभ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 26 सितंबर को, 27 से होगी चार दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा।

108 कलश के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कथा वाचक सुब्रत बंदोपाध्याय महाराज करेंगे श्रीमद्भागवत कथा का वाचन।
उदय किशोर सिंह 
#जामताड़ा न्यूज। श्री राधा वल्लभ सेवा कमेटी, मेंझिया जामताड़ा की ओर से श्री श्री राधाबल्लभ मंदिर के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर का रंग-रोगन एवं साज-सज्जा का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। आगामी 26 सितंबर 2026 को श्री श्री राधाबल्लभ जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की जाएगी।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर शनिवार सुबह 8 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए 108 कलश की व्यवस्था की गई है। कमेटी के सदस्यों के अनुसार 108 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में ग्रामीणों के साथ आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु भी शामिल होंगे। कलश यात्रा गांव की परिक्रमा करते हुए समीप स्थित नदी पहुंचेगी, जहां पवित्र जल भरकर श्रद्धालु वापस मंदिर परिसर आएंगे।
इसके बाद विद्वान पंडितों के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक अनुष्ठान कराया जाएगा। सुबह 10 बजे से श्री राधाबल्लभ जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना का कार्यक्रम शुरू होगा। पूजा-अनुष्ठान संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अगले दिन 27 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन संध्या 7 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। चार दिवसीय इस संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन परम पूज्य श्री गुरुदेव भागवत कथा सेवक 108 श्रीमद् सुब्रत बंदोपाध्याय महाराज करेंगे।
कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं से प्राण प्रतिष्ठा समारोह, कलश यात्रा एवं चार दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं कमेटी के सदस्यों में उत्साह का माहौल है।
#ये रहे उपस्थित:-
 कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में विकास चंद्र मंडल, पूर्ण चंद्र दास, विजय भंडारी, लब चंद्र दास, दुलाल दास, परिमल गोराई, निखिल चंद्र मंडल, निपेन मंडल, तारापद मंडल, जितेन गोराई, प्रमोद मंडल, दिनबंधु दास, कन्हाई चंद्र दास, भगीरथ पंडित, काजल पंडित, गोरांग दास, लखन दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।