BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

रोशिबिना ने रचा इतिहास, तीन एशियन गेम्स में तीन पदक।


उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। भारतीय वुशु की स्टार खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने एची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 60 किग्रा सांदा वर्ग में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह लगातार तीन एशियन गेम्स में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला वुशु खिलाड़ी बन गई हैं।
रोशिबिना ने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में कांस्य, 2023 हांगझोऊ एशियन गेम्स में रजत और अब 2026 एची-नागोया एशियन गेम्स में रजत पदक हासिल किया है। उनके इस पदक के साथ एशियन गेम्स में भारत के वुशु पदकों की संख्या 11 हो गई है, जिसमें तीन रजत और आठ कांस्य पदक शामिल हैं।
जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के निदेशक दीपक दुबे ने रोशिबिना की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि देश की बेटियों की सफलता पर गर्व है। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को बेहतर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच मिलने से वुशु में भारत की पदक संभावनाएं और मजबूत होंगी। उन्होंने आगामी यूथ ओलंपिक को लेकर भी भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
झारखंड वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा सहित डॉ. कविता सिंह, सुनील सूर्यात, डॉ. अंशु साहू समेत एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने रोशिबिना को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।