सगीर खान ने नेमरा गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परिवार को दी गहरी संवेदना,
दिवंगत रूबी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए की दुआ।
रिपोर्ट #उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सगीर खान ने नेमरा गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूबी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।
सगीर खान ने अल्लाह से दिवंगत रूबी सोरेन की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि रूबी सोरेन का निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसे कठिन और पीड़ादायक समय में शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहना, उन्हें भावनात्मक संबल देना और हिम्मत बंधाना हम सभी का मानवीय दायित्व है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार के सभी सदस्यों को इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति मिलने की कामना की।






