BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

डीएवी में नवरात्र पर विशेष नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन।


उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में शारदीय नवरात्र के अवसर पर विशेष नृत्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। नवरात्र माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का पर्व है। इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रातःकालीन सभा का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भक्ति एवं उत्साह से परिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। दुर्गा स्तुति भजन ‘जय जय भैरवि असुर भयाउनि’ पर आकांक्षा शर्मा, अंजना माजी, पूजा मंडल, आर्ची रानी, ऋषिता मिश्रा, कुमार सार्थक और सोनाक्षी ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
महिषासुर मर्दिनी पर आधारित एकल नृत्य कक्षा पहली ‘ब’ की प्रीति स्मिता और यूकेजी की सानवी ने प्रस्तुत किया। वहीं, डांडिया नृत्य में रितिका कुमारी, इशिका रानी, सिमरन, स्नेहा, आरवी, डॉली, खुशी, सुप्रिया, नूपुर, आध्या, प्राप्ति, साक्षी और रेश्मा ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने कहा कि माँ दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। उन्होंने पाप और असुरता का नाश कर देवताओं को निर्भय करने के लिए नौ स्वरूप धारण किए और नारी शक्ति का अनुपम परिचय दिया। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में अनेक ‘महिषासुर’ और ‘रक्तबीज’ मौजूद हैं, जिनका संहार आवश्यक है, ताकि समाज को बुराइयों से मुक्त कर शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाया जा सके।
कार्यक्रम में संगीत संयोजन स्नेह प्रभात दूबे ने किया, जबकि नृत्य निर्देशन बन्नोश्री सरकार ने किया।