लोहरदगा में तेज रफ्तार से युवक की मौत, तीन गंभीर घायल, अज्ञात वाहन के टक्कर से नियंत्रण होकर कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
लोहरदगा। शहर के रुगड़ी टोली स्थित रामपुर रोड के पास एक अज्ञात वाहन ने कार सवार को मारी टक्कर कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
मृतक की पहचान लाइन मोहल्ला अमला टोली निवासी 19 वर्षीय फैजान अख्तर के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना में घायल लोगों में न्यू रोड निवासी सुहैल आलम, , बंगला रोड निवासी 20 वर्षीय काफिल अंसारी पिता हाजी सेराज अंसारी तथा न्यू रोड निवासी अल्तमस शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अज्ञात तेज रफ्तार वाहन के द्वारा टक्कर मारने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जा टकराई।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





