BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित


||  आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित  ||

पाकुड़ समाहरणालय सभागार में दिनांक 05 सितंबर 2026 को उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों की विभिन्न योजनाओं एवं कार्ययोजनाओं की समीक्षा करते हुए किसानों के हित में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए दाल मिल एवं तेल मिल जैसी कृषि प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, स्थानीय स्तर पर कृषि उत्पादों के मूल्यवर्धन एवं किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही बंगाल के बड़े व्यापारियों एवं संभावित बाजारों से संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में चना एवं मसूर के आधार बीज से प्रमाणित बीज उत्पादन को बढ़ावा देने, किसानों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण देने तथा किसान मेला, किसान गोष्ठी एवं किसान-वैज्ञानिक संवाद जैसी गतिविधियों के आयोजन को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

उपायुक्त ने कहा कि किसानों को उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण एवं विपणन तक की पूरी श्रृंखला से जोड़कर उनकी आय एवं आत्मनिर्भरता बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा श्री अभिषेक मिश्रा सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक, समिति के सदस्य एवं किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।