BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

310 विद्यार्थियों ने दी ओलम्पियाड परीक्षा, दो केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न


छतरपुर (पलामू)। SM CLASS 111, छतरपुर द्वारा रविवार को आयोजित ओलम्पियाड परीक्षा दो परीक्षा केंद्रों - कवलबास बालिका उच्च विद्यालय एवं मिडिल स्कूल, छतरपुर - में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा में लगभग 310 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा के संचालन में कुल 12 विक्षकों ने अपनी भूमिका निभाई।
परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। दोनों केंद्रों पर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान SM CLASS 111 के निदेशक गौतम सागर एवं परीक्षा नियंत्रक फिरोज आलम मौके पर मौजूद रहे और परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनकी मौजूदगी में परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई।
परीक्षा नियंत्रक फिरोज आलम ने बताया कि परीक्षा के परिणाम का प्रकाशन 15 नवंबर 2026 को किया जाएगा।