BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

12 सितंबर को समाहरणालय परिसर में लगेगा रक्तदान शिविर


रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों की मदद एवं रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 12 सितंबर 2026 को समाहरणालय के ब्लॉक-ए परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में समाहरणालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ-साथ आमजन भी स्वेच्छा से रक्तदान कर सकेंगे। जिला प्रशासन की ओर से सभी समाहरणालय कर्मियों एवं जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने स्वस्थ एवं योग्य लोगों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की।