BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

​पलामू का ऐतिहासिक क्षण सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर प्रतापी राजा मेदिनीराय की भव्य प्रतिमा का शिलान्यास


​मेदिनीनगर:पलामू की ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक पहचान और स्वाभिमान को जीवंत रखने की दिशा में मंगलवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। सदर प्रखंड के सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर प्रतापी राजा मेदिनीराय जी की भव्य प्रतिमा के निर्माण कार्य का शिलान्यास अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाओं-पुरुषों ने शिरकत की।
शिलान्यास करने वालों में प्रमुख रूप से
​कुमारी अंजना सिंह मुखिया, कौड़िया
​बासो देवी जिला परिषद सदस्य
​दुलारी देवी मुखिया, सुआ
​अजित कुमार पंचायत समिति सदस्य
​अवधेश सिंह संयोजक, राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ
​भर्दुल सिंह मार्गदर्शक
​शीतल सिंह चेरो उप प्रमुख
​ह्रदया सिंह मीडिया प्रभारी
​गुड्डी देवी मुखिया, पूर्णाडीह शामिल रहीं।
​शिलान्यास समारोह के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राजा मेदिनीराय के इतिहास और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला
​कुमारी अंजना सिंह ने कहा बहुत जल्द यहाँ राजा मेदिनीराय जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह केवल एक मूर्ति नहीं होगी, बल्कि पलामूवासियों के आत्मसम्मान और गौरव का जीवंत प्रतीक बनेगी।
​अजय सिंह चेरो ने कहा राजा मेदिनीराय केवल एक जाति या वर्ग के राजा नहीं थे, बल्कि वे हर धर्म, हर वर्ग और सर्वसमाज के मसीहा थे। उन्होंने हमेशा गरीबों, किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।"
​बासो देवी  राजा मेदिनीराय पूरे झारखंड का गौरव हैं। उनकी यह प्रतिमा हमारी आने वाली पीढ़ियों को उनके इतिहास से जोड़कर निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।"
​दुलारी देवी राजा मेदिनीराय ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाई थी। आज आवश्यकता है कि हम सब उनके दिखाए गए मार्ग और आदर्शों पर चलें।"
​अवसर पर क्षेत्र के कई विशिष्ट लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से
शिक्षक रविन्द्र सिंह, झारखंड सरकार के दिशा समिति के सदस्य उपाध्याय सिंह, आशुतोष सिंह चेरो, विधायक प्रतिनिधि कामेश्वर सिंह, पोलपोल मुखिया पति बहादुर सिंह, सरजा मुखिया पति आनंद कुमार, पूर्व सैनिक व अध्यक्ष चिंतामणि सिंह, सचिव श्यामदेव सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, ठाकुर राय सिंह, लालबहादुर साव, शिक्षक अजय कुमार ठाकुर, शक्तिमान विश्वकर्मा, सिंगर जोगिंदर सिंह, जोगिंदर विश्वकर्मा, सुरेंद्र साहू, राजेंद्र साहू, अविनाश गुप्ता, सुशील सिंह, अर्जुन सिंह, संजय सिंह, और कन्हाई मेहता सहित सैकड़ों ग्रामीण और महिला-पुरुष मौजूद रहे।