BREAKING NEWS

logo

ABVP ने खोला मोर्चा: मेदिनीनगर NEET परीक्षा में धांधली का आरोप


आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पलामू द्वारा प्रमंडल के कार्यालय गणपति धर्मशाला में  प्रेस वार्ता रखा गया जिसे संबोधित करते हुए प्रदेश सह मंत्री अभय वर्मा ने बताया कि 
NTA की गाइडलाइन के मुताबिक NEET परीक्षा का समय सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित था। आरोप है कि केंद्र पर छात्रों को शाम 7:00 बजे प्रश्न पत्र दिए गए और रात 10:00 बजे तक केंद्र में ही बंधक बनाकर रखा गया। 

छात्रों का कहना है कि उन्हें ओरिजिनल प्रश्न पत्र की जगह फोटोकॉपी थमा दी गई। इससे प्रश्न पत्र से छेड़छाड़ की आशंका जताई जा रही है। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों से उनके एडमिट कार्ड भी छीन लिए गए। 
नगर मंत्री किसलय दुबे का आरोप है कि यह साक्ष्य मिटाने का प्रयास है ताकि छात्र परीक्षा में शामिल होने का सबूत न दे सकें।
जब परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्रों और मीडिया ने एसडीएम से इन विसंगतियों पर सवाल किए, तो जवाब देने के बजाय लाठीचार्ज कर दिया गया। कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि कई छात्रों को थाने में बिठा दिया गया। 

प्रेस वार्ता में नगर सह मंत्री गगन सिंह ने कहा, "प्रशासन छात्रों से परीक्षा ले रहा था या उन पर युद्ध लड़ रहा था? अपने भविष्य के लिए सवाल पूछना क्या अपराध है?"
उन्होंने सरकार से निम्न मांगे रखी है। 
1. पूरे मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए।  
2. परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक को तत्काल निलंबित किया जाए।  
3. दोषी अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों पर FIR दर्ज कर निलंबन हो।  
4. घायल छात्रों के इलाज का पूरा खर्च प्रशासन उठाए।  
5. इस केंद्र की परीक्षा रद्द कर पारदर्शी तरीके से दोबारा परीक्षा आयोजित की जाए।  
अभाविप के प्रदेश सह मंत्री अभय वर्मा ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो यह आंदोलन मेदिनीनगर से निकलकर पूरे प्रदेश में फैलेगा। "प्रशासन लाठियों के दम पर आवाज़ दबा सकता है, लेकिन सच नहीं छिपा सकता। एडमिट कार्ड छीन लेने से सच्चाई नहीं छिपती, ज़ख्म गवाही दे रहे है ।