BREAKING NEWS

logo

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पलामू के द्वारा जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में हुए सीट कटौती के विषय को लेकर प्रदर्शन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पलामू के द्वारा जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में हुए  सीट कटौती के विषय को लेकर लगातार दूसरे दिन तक प्रदर्शन करने के बाद प्राचार्य महोदय ने लिखित रूप में दिया कि  पूर्व के भांति सभी विषयों में 25% सीटे बढ़ाकर नामांकन लिया जाएगा, ऐसे आश्वासन दिया गया है। मौके पर उपस्थित प्रदेश सह मंत्री  अभय वर्मा ने कहा कि अभी यह आंदोलन विराम नहीं हुआ है अगर पूर्व निर्धारित सीटों में 25% सीटे बढ़ाकर नामांकन नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद पुनः आंदोलन हेतु बड़े होगी। प्रदेश कार्यकारिणी उत्कर्ष तिवारी ने कहा कि नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के किसी भी कॉलेज कैंपस में सीटों में कटौती बिकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत महाविद्यालय में पूर्व निर्धारित सीटों में 25% वृद्धि के साथ नामांकन लेना सुनिश्चित करें। अगर हमारी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है तो पुनः विद्यार्थी परिषद आंदोलन हेतु बाध्य होगी। जिसका जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन होगा
मौके पर नगर सह मंत्री अमन पाण्डेय, चीतेश पाण्डेय ,मयूरेश द्विवेदी,दिवाकर शुक्ला,चंदा गुप्ता,सरस्वती कुमारी,सुमन कुमारी,गगन सिंह,रमाशंकर पासवान,एवं सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद थे।