BREAKING NEWS

logo

श्रीहरिनगर कॉलोनी वार्ड 4 में सामाजिक एकता की मिसाल, सोसायटी संचालन हेतु कमिटी का गठन सराहनीय :- राकेश


जहां आमतौर पर शहरी क्षेत्रों में पड़ोसी ही तनाव और विवाद का कारण बन जाते हैं, वहीं पलामू मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित श्रीहरिनगर कॉलोनी के निवासियों ने सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की नई मिसाल पेश की है। कॉलोनीवासियों ने एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने का संकल्प लेते हुए सोसायटी संचालन के लिए एक कमिटी का गठन किया। कमिटी के संरक्षक के रूप में युवा समाजसेवी सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश तिवारी को मनोनीत किया गया। वहीं अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय,सचिव सुनील पांडे, कोषाध्यक्ष पंकज मेहता जी को.. बनाया गया है। इस अवसर पर कॉलोनी के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा एवं सामाजिक समन्वय को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सोसायटी के सुव्यवस्थित संचालन और कॉलोनी के समग्र विकास के लिए सभी सदस्य मासिक शुल्क का योगदान देंगे। किसी भी आकस्मिक जरूरत पड़ने पर सोसायटी में निवास करने वालों को आर्थिक मदद भी की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य कॉलोनी में बेहतर व्यवस्था, सामूहिक सहभागिता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि आज के समय में जहां शहरी जीवन में आपसी दूरी बढ़ती जा रही है, वहां श्रीहरिनगर कॉलोनी की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस तरह की पहल अन्य मोहल्लों और कॉलोनियों में भी सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करेगी।
मौके पर सोसायटी के सभी लोग...विशाल प्रसाद गुप्ता, प्रकाश राम, सभी सदस्य मौजुद  ..