छतरपुर : आज प्रखंड कार्यालय छतरपुर में प्रखंड प्रमुख उर्मिला कुमारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य बिंदुओं में 15वें वित्त आयोग 2025-26 के क्रियान्वयन हेतु योजनाओं की स्वीकृति दी गई।वहीं 16वें वित्त आयोग से संबंधित मार्गदर्शिका को साझा किया गया तथा वर्ष 2026-27 से संबंधित योजनाओं की प्रविष्टि पोर्टल पर करने के लिए योजनाओं को सदस्यों के माध्यम से लिया गया एवं प्रस्ताव में पारित किया गया।




.jpeg)


