अबुआ राज में 6 महीना से ऊपर सहायक आचार्यों को नहीं मिला वेतन -- भाकपा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने झारखंड राज्य सहित पलामू जिला में सहायक आचार्यो का आज 6 महीना से ऊपर का वेतन नहीं मिलने पर चिंता व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि पूरे देश में 40 परसेंट खनिज संपदा एवं कोयला की खपत झारखंड राज्य से होती है झारखंड में पैसे की कोई कमी नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उदासीन रवैया के चलते आज बच्चों को शिक्षा देने वाले आचार्य शिक्षकों का वेतन बकाया है श्री तिवारी ने कहा कि जरा सोचिए की कोई व्यक्ति घर में एक कमाने वाला है और उसको आज 6 महीना से ऊपर से वेतन नहीं मिला है तो उसके घर की स्थिति क्या होगी। इससे पहले शिक्षकों से जिला शिक्षा पदाधिकारी एक शपथ पत्र लेकर वेतन का भुगतान कर देते थे कि अगर गलत पाया गया तो उसका पैसा वह स्वयं शिक्षण देगा लेकिन जिले के अंदर और खास करके पलामू के शिक्षा पदाधिकारी बिना फायदा के कोई काम नहीं कर रहे हैं मतलब अगर ऊपरी कमाई नहीं है तो हम क्यों काम करें और इसी कारण आचार्य शिक्षकों का वेतन लटका कर रख दिया गया झारखंड सरकार से हज्ञ अभिलंब मांग करते हैं कि पलामू जिला सहित पूरे झारखंड में आचार्य शिक्षकों को अभिलंब वेतन का भुगतान किया जाए।





