BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- कांग्रेस का अतीत लोकतंत्र विरोधी


पलामू। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के इतिहास को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए पार्टी की कार्यशैली और राजनीतिक गतिविधियों पर सवाल उठाए।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अतीत लोकतंत्र विरोधी रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने और सत्ता के लिए लोकतंत्र की मर्यादाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। भाजपा नेता ने कांग्रेस की राजनीतिक विचारधारा और उसके इतिहास पर सवाल उठाते हुए जनता के सामने पार्टी की वास्तविकता रखने की बात कही।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ।
प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी मेदिनीनगर महापौर अरुणा शंकर वरिष्ठ नेता विपिन बिहारी सिंह प्रभात भुईया शिवकुमार मिश्रा अजय तिवारी विजय ठाकुर अजय सिंह शुभम प्रसाद अभिमन्यु तिवारी सुनील पासवान सतीश पासवान जितेंद्र सिंह रीना किशोर सुजाता सिंह एवं अन्य नेता एवं प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।
बाबूलाल मरांडी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब देश और राज्य में विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।