मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सांसद समेत भाजपा नेताओं ने की पूजा-अर्चना
मेदिनीनगर: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को मेदिनीनगर के छह मुहान चौक स्थित मां काली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम तथा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मां काली की पूजा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी समेत श्याम नारायण दुबे, विभाकर नारायण पांडेय, अविनाश वर्मा, विजयानंद पाठक, रुपा सिंह, लवली गुप्ता, विजय ओझा, ईश्वरी पांडेय, विजय कुशवाहा, श्रवण गुप्ता, राजकुमार प्रसाद, सुनील तिवारी, विकास चौबे, अविनाश कुमार सिन्हा, भोला पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।





