BREAKING NEWS

logo

भारत की जनगणना के प्रथम चरण पूर्ण होने पर जश्न


मेदिनीनगर : सदर मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ब्लाक(एचएलबी)-21 से 27 तक की जनगणना का प्रथम चरण दिनांक 05.06.2026 को पूर्ण हो गया। इस उपलक्ष्य में रजवाडीह मध्य विद्यालय में विचार व खुशी विनिमय हेतु जनगणना पदाधिकारियों की एक संक्षिप्त बैठक आयोजित हुई। इसमें उन्होंने मकान सूचीकरण व गणना के दौरान मिले खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा किया। सभी ने कहा कि परस्पर सहयोग व सम्मान तथा सतत कार्य करने की रणनीति के कारण निर्धारित समय से पूर्व कार्य संपन्न कर लिया गया। बैठक के खुशनुमा माहौल में जनगणना पदाधिकारी रवीन्द्र पाठक,मुन्ना लाल यादव,विनोद कुमार यादव,श्री नरेश कुमार दिनकर,श्री संतोष कुमार,श्री राकेश सिंह व श्री पंकज कुमार चौबे तथा पर्यवेक्षक परशुराम तिवारी ने बारी-बारी से अपनी बातें में रखीं। फिर ठहाकों के बीच मीठा-नमकीन व चाय की चुस्कियों के साथ जश्न मनाया गया। पर्यवेक्षक परशुराम तिवारी ने कहा कि सातों एचएलबी के जनगणना पदाधिकारियों ने तत्परता व गुणवत्ता के साथ कार्य को अंजाम तक पहुंचाया,जो सराहनीय है। लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार मिश्रा,शिक्षक विजय कुमार ठाकुर व सामाजिक कार्यकर्ता दीपक पाण्डेय भी इस जश्न में शामिल हुए।