BREAKING NEWS

logo

किसी हाल में गांव से संपर्क ना टूटे: अविनाश वर्मा


पलामू ,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड के संरक्षक अविनाश कुमार वर्मा ने अपने 53 वें जन्मदिन पर बधाई देने वाले परिवार के सदस्यों, मित्र साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों, पलामू चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्यों, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड के सदस्यों, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्यगण, प्रेस मीडिया के मित्रगण, मेदनी नगर नगर निगम की मेयर के साथ बधाई देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया है। 
विदित हो कि अविनाश कुमार वर्मा पिछले 30 वर्षों से लगातार सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं एवं कई संगठनो से जुड़कर समाज में अपने आप को स्थापित करने का काम किया है और पिछले कई वर्षों से अपने जन्म दिवस के अवसर पर अपने पैतृक गांव बिहार राज्य में स्थित रोहतास जिले के तिलौथू गांव जाकर अपने कुलदेव की पूजा के साथ वहां निवास करने वाले परिवारजन और सगे- संबंधियों के साथ जन्म दिवस मनाने की परंपरा को शुरू किया है जो आज भी जारी है। 
उन्होंने कहा कि आज की भाग दौड़ में जहां हम सब शहरी क्षेत्र में कई कार्यक्रमों का निष्पादन कर देते हैं मगर गांव की मिट्टी के साथ अपनों से दूर होते जाते हैं इसलिए यथासंभव हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि किसी भी हाल में गांव से संपर्क ना छूटे।
     अतः इस पर विराम लगाने के उद्देश्य से वर्ष में एक दिन हीं सही इस अवसर पर गांव का भ्रमण और वहां की यादें ताजा करने का एक माध्यम है भी है जन्मदिन के दिन पैतृक गांव की यात्रा।