सांसद के प्रयास से किशनपुर चौक पर बदला गया 200 केवीए का खराब ट्रांसफार्मर
संजय सिंह
पलामू : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के पहल पर पाटन प्रखंड अंतर्गत किशनपुर चौक पर खराब हुए 200 केवीए ट्रांसफार्मर को बदलकर नए ट्रांसफार्मर को लगाया गया विदित है कि किशनपुर चौक पर लगे ट्रांसफार्मर विगत कुछ दिनों से खराब हो गया था जिससे लोगों के घरों,स्थानीय बाजार,स्टेट बैंक एवं ग्रामीण बैंक आदि मुख्य जगहों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी और आम जन - जीवन प्रभावित हो गया था,स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने का अनुरोध किशनपुर मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि सुमन गुप्ता से की जिसकी जानकारी सांसद श्री विष्णु दयाल राम को दी गई। सांसद श्री राम ने त्वरित करवाई करते हुए बिजली विभाग की अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता को इसे तत्काल बदलने की बात कही जिस पर विद्युत विभाग के पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसे तत्काल प्रभाव से बदलने का काम किया। ट्रांसफार्मर के लगने से लोगों को जहां इस भीषण गर्मी से राहत मिली है वही बिजली के ठप रहने से मायूसी छायी हुई व्यवसाईयों के चेहरे पर भी रौनक देखने को मिली। व्यवसायी वर्ग के लोगों ने कहा कि विद्युत् आपूर्ति बाधित होने से उन्हें प्रतिदिन हज़ारों रूपये के नुकसान हो रहा था। दुकानदारों के अनुसार मोबाइल चार्जिंग पेय पदार्थ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़े कम ठप हो गए थे।किशुनपुर की मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि सुमन गुप्ता ने सांसद का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए सांसद हमेशा तत्पर रहते है।मौके पर उपस्थित लोगों ने इस कार्य हेतु सांसद श्री राम का दिल से आभार प्रकट किया।आभार प्रकट करने वाले लोगों में आदयानन्द झा,राकेश गुप्ता,श्रीकांत संतोष,गोबिंदा गुप्ता,रामनरेश तिवारी,राजू सोनी, विनोद सोनी,गौतम सोनी,श्याम कश्यप, सिंटू गुप्ता, लव सोनी, गज्जू मालाकार, देवेंद्र सोनी, सुधीर कश्यप आदि का नाम शामिल है।





