BREAKING NEWS

logo

पेड़ कटाई कार्य को लेकर रेहला फीडर की बिजली आपूर्ति एक सप्ताह तक रहेगी बाधित


दीपक यादव 
बिश्रामपुर:विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र स्थित बी मोड़ बिजली आपूर्ति ग्रिड से संचालित रेहला विद्युत आपूर्ति फीडर में आगामी एक सप्ताह तक प्रतिदिन करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।इस संबंध में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मई से ग्रिड के आसपास पेड़ों की कटाई एवं छंटाई का कार्य कराया जा रहा है।सुरक्षा कारणों से प्रतिदिन सुबह 8 बजे से लेकर लगभग 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।उन्होंने बताया कि बिजली तारों के समीप फैली पेड़ों की डालियां लगातार खतरा उत्पन्न कर रही थीं।बारिश और तेज हवा के दौरान पेड़ों की शाखाएं तारों से टकराने के कारण कई बार फॉल्ट की समस्या सामने आ रही थी।इसे देखते हुए विभाग द्वारा एहतियात के तौर पर पेड़ कटाई और छंटाई अभियान चलाया जा रहा है,ताकि भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।इस कार्य के कारण रेहला सहित आसपास के कई इलाकों में बिजली सेवा प्रभावित रहेगी।विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि लोग आवश्यक कार्य पूर्व में ही पूरा कर लें तथा बिजली बाधित रहने की अवधि में सावधानी बरतें। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पहले की अपेक्षा अधिक सुचारू हो जाएगी।विद्युत विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है,ताकि उपभोक्ताओं को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।