BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

छठ पूजा के भव्य आयोजन को लेकर सूर्य आराधना सेवा समिति की कार्यकारिणी गठित, अजय कुमार गुप्ता बने अध्यक्षExecutive committee of Surya Aradhana Seva Samiti formed for the grand Chhath Puja celebration; Ajay Kumar Gupta appointed President.


छतरपुर। छठ महापर्व के भव्य एवं सफल आयोजन को लेकर सूर्य आराधना सेवा समिति, छतरपुर की बैठक 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता, आपसी सहयोग एवं समर्पण की भावना के साथ छठ पूजा के आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया गया।

बैठक में अजय कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, नंदन कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, मोनू सिंह को सचिव, बिट्टू जोन को उप सचिव तथा रॉकी कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं, समिति के सदस्य के रूप में अनुराग नयन, धनंजय गुप्ता, गोलू कुमार, डेविड, सूरज गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, अमित गुप्ता, दिनेश सोनी, विकास कुमार, टिंकल कुमार, चंदन कुमार एवं पंकज गुप्ता का चयन किया गया।

इस वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों की सुविधा, घाटों की सुरक्षा एवं स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही घाटों की आकर्षक साज-सज्जा, पर्याप्त रोशनी के लिए लाइट की व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

समिति का उद्देश्य आपसी समन्वय, जनसहयोग एवं सामूहिक भागीदारी के माध्यम से छठ पूजा को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाना है। चयनित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

सूर्य आराधना सेवा समिति, छतरपुर ने श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से छठ महापर्व के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।