BREAKING NEWS

logo

छात्रों एवं युवाओं को कमजोर समझने की भूल न करें सरकार :रुचिर तिवारी


पलामू ,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव डाल्टनगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रुचिर कुमार तिवारी ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के युवाओं द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि देशभर के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के बीच हालिया नीट, एसएससी जीडी, सीयूइटी तथा सीबीएसई द्वारा ओएसम (OSM) मार्किंग को लेकर उठ रहे प्रश्नों की नैतिक जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री को लेनी चाहिए और उन्हें तत्काल अपना इस्तीफा देना चाहिए। 
भाजपा राज में 70 से ज्यादा पेपर लीक हो गए हैं, समय पर एक भी वैकेंसी नहीं आ रही है बेरोजगारी चरम सीमा पर है और देश के शिक्षा मंत्री व प्रधानमंत्री के कानों पर जू नहीं रेंग रहा है। देश की नेशनल मीडिया भी युवाओं के मुद्दों को नहीं उठा रही है। शिक्षक अगर छात्रों का आवाज उठा रहे हैं तो उन्हें भी बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

शिक्षा किसी भी राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला होती है। यदि परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं तो यह केवल छात्रों का नहीं, बल्कि पूरे समाज का विषय बन जाता है। इसलिए परीक्षा संबंधी सभी शिकायतों, कथित गड़बड़ियों और उठ रही आशंकाओं की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए।
छात्रों और अभिभावकों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।