अगर छोटी गलतियों के चलते मुस्लिमों, दलितों व पिछड़ों के नाम एस०आई०आर० में काटे गए तो उग्र आंदोलन होगा: शत्रुघ्न कुमार शत्रु
पलामू :झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा है कि अगर छोटी-मोटी गलतियों को राई से पहाड़ बनाकर पलामू व गढ़वा जिले में मुस्लिमों, दलितों, आदिवासियों व पिछड़े वर्ग के मतदाताओं का नाम भाजपा के एजेंडे पर चलकर अधिकारियों व कर्मचारियों ने काटे तो पलामू संसदीय क्षेत्र में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
जारी बयान में उन्होंने कहा है कि पलामू/गढ़वा के अधिसंख्य मुस्लिमों के गांवों में हजारों की संख्या में मतदाताओं का नाम छोटी-मोटी वर्तनी की गलतियों को आधार बनाकर एस०आई०आर० से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों ने आपत्ति पत्र निर्गत कर लोगों को मुश्किल में डाल दिया है।
इस संदर्भ में निर्धारित अवधि के अन्दर अधिकारियों की कथित व्यस्तता के चलते प्रमाण पत्र बनना संभव नहीं है,ऐसी स्थिति में हजारों मतदाताओं की सांसें अटकी हुई है?
ज्ञातव्य है कि आयोग के अनुसार 2003 के मतदाता सूची में पूर्वजों के नाम होने के बावजूद भी नाम की वर्तनी में छोटी गलतियों को आधार बनाकर मतदाता सूची से नाम काटने की तैयारी चल रही है,जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि झारखण्ड खासकर पलामू/गढ़वा में अभी कोई चुनाव प्रस्तावित नहीं है वैसी स्थिति में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार व राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री के०रवि कुमार से एस०आई०आर० की निर्धारित समयावधि को आगे बढ़ाकर हर वैध मतदाता का नाम जोड़वाने के लिए पर्याप्त समय देने का अनुरोध किया है।अगर तब भी चुनाव आयोग ने हमारी बात नहीं मानी तो उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा,जिसकी जवाबदेही केन्द्र व राज्य सरकार की होगी।





.jpeg)
