BREAKING NEWS

logo

विश्व के पर्यावरण की सुरक्षा हम सबों का कर्तव्य : फोवा, झारखंड ।


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड फॉरेस्ट ऑफिसर्स वाईफ एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीमती भारती कुमार ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया।
अपने संदेश में श्रीमति भारती कुमार ने कहा कि पर्यावरण केवल प्रकृति का विषय नहीं, बल्कि मानव जीवन, स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा का आधार है।
वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
भारती कुमार ने कहा कि झारखंड फॉरेस्ट ऑफिसर्स वाईफ एसोसिएशन राज्य में पर्यावरण जागरूकता, वन संरक्षण और सतत विकास के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आग्रह किया। 
    फोवा झारखंड की संयुक्त सचिव मीनू पांडियान ने कहा कि प्रकृति की सुरक्षा करना हम सबों का परम कर्तव्य है उन्होंने स्वागत भाषण दिया तथा उपस्थित सभी बच्चों, फोवा के सदस्यों, का स्वागत किया।
       फोवा ग्रुप की कल्चर हेड विशाखा वर्मा ने इस अवसर पर ऑक्सीजन पार्क रांची में उपस्थित सभी बच्चों, गार्जियनों तथा फोवा सभी के सदस्यों को इस कार्यक्रम में उपस्थित के लिए धन्यवाद दिया तथा उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा को अपने जीवन में उतारें,हमें पानी का कम खपत करना चाहिए, प्लास्टिक का काम से कम उपयोग करना चाहिए, साफ सफाई का अधिक से अधिक कार्य करें,पर्यावरण संवर्धन का हमें प्रयास करना चाहिए ।  इसमें हम सबों को मिलकर हाथ बटा कर कार्य करना होगा।
      इस अवसर पर कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। फोवा के सदस्यों ने वृक्षारोपण कार्य किया तथा विभिन्न कार्यक्रमों में विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
       फोवा के इस कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती भारती कुमार, मुक्ता श्रीवास्तव ,राजश्री सिंह ,सविता मिश्रा ,माधवी चटर्जी ,कलावती पांडे, मधु पांडे ,उषा प्रधान , मनीषा नंदकुलियार,सुधा चौधरी, सुनीता गुप्ता, लीना गुप्ता, रानू शाह ,प्रियंका त्रिपाठी, प्रीति बाला ,अमिता बनकर, श्वेता चौधरी आदि ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और विश्व पर्यावरण की समस्या और समाधान पर अपने विचार व्यक्त किया।