तीन-चार दिन और लगेगा स्वच्छ पानी मिलने में : अरुणा शंकर, महापौर
महापौर अरुणा शंकर ने किया बेलवाटीका पम्पूकल का निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश
पलामू : मेदिनीनगर नगर निगम में पिछले कुछ दिनों से हो रही दूषित जलापूर्ति की जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर ने शनिवार को स्थानीय पम्पूकल का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने जल शोधन प्रणाली और सप्लाई पाइपलाइनों की बारीकी से जांच करते हुए अधिकारियों व तकनीकी टीम के साथ वस्तुस्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान महापौर ने पम्पूकल के संचालन में आ रही तकनीकी बाधाओं और फिल्टरेशन प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को गहराई से समझा और मौके पर मौजूद कनीय अभियंताओं को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि मशीनरी में जो भी तकनीकी खराबी है उसे अविलंब दुरुस्त किया जाए ताकि नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता न हो। महापौर ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि मरम्मत और सफाई का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है जिसके परिणामस्वरूप आगामी एक-दो दिनों के भीतर ही वार्डों में पूरी तरह स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण पानी की सप्लाई सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने विभाग को नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव और जल भंडारण टैंकों की समय-समय पर सफाई सुनिश्चित करने का भी सख्त निर्देश दिया ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो सके। महापौर ने बताया गत दिनों अचानक कोयल में बाढ़ आने की वजह से गंदा पानी का प्रवाह नदी में होने लगा जिसके चलते पंपू कल टंकी में भी मट्टी मिला पानी आ गया जिसे प्लांट द्वारा सफाई कराया जा रहा ।
मालूम हो कि मेदिनी नगर बेलवती का पंपू कल स्थित जहां से पानी की आपूर्ति की जाती है बीते दिनों आपूर्ति की जाने वाली पानी के पाइप लाइन में बालू और मिट्टी भर गया जिससे एक-दो दिन तो पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी थी उसके बाद डायरेक्ट पानी की सप्लाई की जाने लगी जो गंदा पानी के रूप में शहर वासियों को मिल रहा है इसकी जानकारी जो ही महापौर अरुण शंकर को मिली उन्होंने त्वरित एक्शन में आकर सभी अभियंताओं और कर्मियों को निर्देशित किया की यथा सिर्फ तकनीकी खराबियों को दूर कर शहर वासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाए। शहर वासियों ने महापौर अरुणा शंकर के इस कार्रवाई का प्रशंसा किया है।





