BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

प्रशांत किशोर के नेतृत्व में झारखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग को मिलेगी नई दिशा : हृदयानंद मिश्र


पलामू मेदिनीनगर,झारखड  प्रदेश कांग्रेसअनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन के रूप में प्रशांत किशोर की नियुक्ति का स्वागत करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सदस्य कोऑर्डिनेशन कमिटी एवं हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य हृदयानंद मिश्र, एडवोकेट ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति मिलेगी।
हृदयानंद मिश्र ने कहा कि प्रशांत किशोर एक सक्षम, युवा, दूरदर्शी, कर्मठ एवं संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनमें जमीनी स्तर पर लोगों के साथ संवाद स्थापित करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की विशेष क्षमता है। ग्रामीण समाज के बीच सहजता से घुल-मिलकर पारिवारिक आत्मीयता एवं विश्वास का वातावरण तैयार करना उनकी बड़ी विशेषता है।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के बीच संगठन की पहुंच को और व्यापक बनाने के लिए ऐसे युवा नेतृत्व की आवश्यकता है, जो केवल पद की जिम्मेदारी न निभाए, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को समझे और उसे कांग्रेस की विचारधारा एवं संगठन से जोड़े। प्रशांत किशोर में यह क्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
मिश्र ने कहा कि प्रशांत किशोर को राजनीति और सार्वजनिक जीवन के संस्कार झारखंड के वरिष्ठतम विधायकों में शामिल एवं राज्य के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर के पुत्र होने के कारण पारिवारिक रूप से भी मिले हैं। लेकिन उनकी सबसे बड़ी पूंजी केवल राजनीतिक विरासत नहीं, बल्कि अपनी योग्यता, मेहनत, व्यवहार-कुशलता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता है। पारिवारिक राजनीतिक संस्कार और स्वयं की संगठनात्मक क्षमता का यह समन्वय उन्हें एक प्रभावी युवा नेतृत्व के रूप में स्थापित करता है।
हृदयानंद मिश्र ने कहा कि कांग्रेस संगठन को आज ऐसे ही युवा, ऊर्जावान और जमीन से जुड़े नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रशांत किशोर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग को एक सशक्त, सक्रिय और जनोन्मुख संगठन के रूप में नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।