BREAKING NEWS

logo

पत्रकार शनि कुमार के 10 वीं पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने किया उन्हें याद


मेदिनीनगर : मेदिनीनगर के युवा स्वर्गीय शनि कुमार को उनके 10 वीं पुण्यतिथि पर पलामू के पत्रकारों ने उन्हें याद किया है। आज उनका पुण्यतिथि है। आज से ठीक 9 वर्ष 10 जून 2016 में एक सड़क दुर्घटना का शिकार होकर हम सब से जुदा हो गए थे।9 वर्ष पूर्व आज के ही दिन समाचार संकलन के बाद बरवाडीह से लौटते वक्त शनी कुमार मोटरसाइकिल दुर्घटना के शिकार हो गए थे, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। युवा पत्रकार शनी कुमार
मृदुभाषी, हंसमुख व मिलनसार स्वभाव के थे। वे सभी लोगों के दिल में बसे हुए थे। उनके निधन की खबर पाकर पलामू के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। युवा पत्रकार शनी कुमार की पुण्यतिथि पर झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की पलामू इकाई ने श्रद्धांजलि व श्रद्धा
सुमन अर्पित किया है। युवा पत्रकार शनि काफी कम उम्र में ही पत्रकारिता जीवन की शुरूआत किया। और अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। 1994 में जन्मे 2010 में पत्रकारिता की शुरूआत करने वाले शनी कुमार हमेशा निर्भीक, सत्य और जनहितैषी पत्रकारिता किया।