BREAKING NEWS

logo

महापौर ने युवा उद्यमी आकाश वर्मा को नई चीजों के साथ शहर को सुविधा देने का किया प्रशंसा


पलामू : मेदिनीनगर स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के सामने देश की अग्रणी कंपनी लॉन्ड्री मेटिक के फ्रेंचाइजी केंद्र का उद्घाटन संपन्न हुआ.
विदित हो कि भाजपा के प्रदेश सरकार समिति सदस्य सह प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड के संरक्षक अविनाश कुमार वर्मा के पुत्र आकाश वर्मा के द्वारा उक्त फ्रेंचाइजी के माध्यम से प्रतिष्ठान का उद्घाटन मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर, पलामू चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष आनंद शंकर, प्रसिद्ध ज्योति संकेत सरवन, पिंकी वर्मा एवं कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित श्रीवास्तव नारियल फोड़ कर किया।
आज उद्घाटन समारोह के पहले चतरा भद्रकाली मंदिर के पुजारी एवं ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप शर्मा और उनके सहयोगी पंकज शर्मा ने संयुक्त रूप से पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना संपन्न किया। 
संध्या काल में अतिथियों द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम में प्रोपराइटर आकाश वर्मा ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया जबकि आनंद शंकर और अरुणा शंकर ने युवा उद्यमी के रूप में नई चीजों के साथ शहर को सुविधाजनक व्यवस्था देने के लिए बधाई देते हुए दोनों भाई बहन आकाश वर्मा और विशाखा वर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, सिविल सर्जन पलामू डॉ अनिल श्रीवास्तव, चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश अग्रवाल, डॉ एमपी सिंह, डॉ सैफ,आकर्ष आनंद, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, बिनोद सिंह, झामुमो उपाध्यक्ष सानू सिद्दीकी, छत्तीसगढ़ से आए मुन्ना जी, सुनील गुप्ता, नरेंद्र पांडे, दिवाकर पांडे ,मंगल सिंह, जितेंद्र पांडे, विवेकानंद उपाध्याय, अमित आनंद, प्रेम कुमार, लोकेश चंद्रा, संतोष दुबे, ज्योति पांडे विपुल गुप्ता, कमलेश सिन्हा , आशुतोष तिवारी, नरेश गुप्ता, लातेहार के उत्तम सोनिक, सुमित पाठक, प्रकाश राय, अमित अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, सतीश अग्रवाल,अरुण सिंह, सिंटू सिंह, प्रभात भुईयां, अविनाश देव, कृष्णा अग्रवाल, रिंकू दुबे, सरदार इंद्रजीत सिंह डिंपल, प्रेम श्रीवास्तव, स्नेह रंजन श्रीवास्तव, संजय सरण, बाबूलाल दुबे ,दीपेंद्र पांडे, सुजीत सिंह, मनीष भिवानिया, रंजीत कुमार,छोटू सिन्हा, हर्ष सिन्हा, प्रिंस तिवारी, गोलू पांडे, अरुण वर्मा, शशांक सुमन, पिंकी वर्मा, अभिलाषा वर्मा, अजीत कुमार, दिवाकर पांडे, वीरेंद्र प्रसाद, गिरधारी गर्ग, राजा सिन्हा, लाल बहादुर सिन्हा, विवेक कुमार, राजेश सिन्हा,अतुल सिन्हा, छोटन सिंह, अमिताभ मिश्रा, अनिल गर्ग, उत्कर्ष वर्मा, आकांक्षा वर्मा, अमर सहाय, नवनीत सिन्हा , प्रकाश राय, डिंबेश श्रीवास्तव,समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।