विधायक का व्हाट्सएप हैक, पैसे मांग रहे साइबर ठग; आखिर कब जागेगा सिस्टम?
पलामू: बिश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल कर रिश्तेदारों, समर्थकों और परिचितों को संदेश भेज रहा है तथा ऑनलाइन पैसे मांगने की कोशिश कर रहा है।
विधायक ने स्पष्ट किया है कि उनके द्वारा किसी भी व्यक्ति से आर्थिक सहायता या पैसे की मांग नहीं की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज, कॉल या भुगतान संबंधी अनुरोध पर भरोसा न करें और किसी प्रकार का लेन-देन न करें।
*इस घटना ने एक बार फिर साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों के सोशल मीडिया व व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं और उन्हें रोकने के लिए तंत्र कितना प्रभावी साबित हो रहा है?*
मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।हेडिंग:
विधायक का व्हाट्सएप हैक, पैसे मांग रहे साइबर ठग; आखिर कब जागेगा सिस्टम?





