मोदी का 12 वर्षों का शासनकाल, काला अध्याय: झारखण्ड क्रांति मंच
पलामू : झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने बयान जारी कर कहा है कि पीएम मोदी का 12 वर्षों का शासनकाल देश के राजनैतिक इतिहास का काला अध्याय है,जो देश की गिरती अर्थव्यवस्था, विभिन्न समुदायों के बीच बढ़ती नफरत,भीषण बेरोजगारी डॉलर के मुकाबले रुपए के रिकार्ड स्तर पर गिरने,आसमान छूती महंगाई, विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक, पूंजिपतियों से चंदे लेकर कर्ज माफी,देश की सीबीआई,ईडी,आईटी जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर महाभ्रष्टतम नेताओं को भाजपा में शामिल कर चुनाव आयोग व अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर सरकार बनाने समेत टैक्स पेयर के करोड़ों रुपए का दुरुपयोग कर विदेश भ्रमण के नाम पर भारतीय विदेश नीति का कबाड़ा करने के लिए जाने जायेंगे। उन्होंने कहा है कि आर एस एस की कोख से उत्पन्न भाजपा ने यह प्रमाणित कर दिया कि सबका साथ,सबका विकास व सबका विश्वास का नारा उसके झूठ,प्रपंच व तिकड़म पर पर्दा डालने के लिए संघ ने ईजाद किया था? दरअसल सुशासन का नारा भारतीय जनता को ठगने का उपक्रम था,जिसका भांडा इन 12 वर्षों में चौराहे पर फूट गया है।अगर भाजपा तमाम संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग बन्द कर फ्री व फेयर तरीके से चुनाव लड़ कर देख लें तो उसे जमीनी हकीकत का पता चल जाएगा।





