पलामू द्वारा Block-B स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन अपराध नियंत्रण
पुलिस अधीक्षक, पलामू द्वारा Block-B स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं आगामी दुर्गा पूजा को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
आज दिनांक 10.10.2026 को पुलिस अधीक्षक, पलामू द्वारा Block-B स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओ०पी० प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
* अपराध गोष्ठी के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों के निष्पादन, प्रभावी गश्ती, बीट पुलिसिंग, जन शिकायतों के समाधान तथा आगामी दुर्गा पूजा पर्व के दौरान सुदृढ़ एवं शांतिपूर्ण विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए–
1. *महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर*
किसी महिला या वृद्ध पुरुष द्वारा महिला थाना या अन्य थाना में घरेलू हिंसा से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जाती है तो उसका निष्पादन ससमय किया जाए। साथ ही सभी महिला थाना प्रभारी तथा पुलिस पदाधिकारियों को प्रत्येक 30 दिन में एक बार पुनः शिकायतकर्ता से घर जाकर मिलने का निर्देश दिया गया।
2. *वर्ष 2022 के पूर्व के सभी लंबित आई०टी० एक्ट (IT Act) कांडों की समीक्षा, त्वरित निष्पादन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।**
* अपराध गोष्ठी के दौरान वर्ष 2022 के पूर्व के आई०टी० एक्ट (सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम) के अंतर्गत दर्ज सभी लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संबंधित कांडों में अब तक की गई अनुसंधान की प्रगति, लंबित अनुसंधान के कारणों तथा तकनीकी एवं साक्ष्य संबंधी पहलुओं की जानकारी ली गई।
3. *Dial-112 को व्यापक प्रचार–प्रचार के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए निर्देश :*
डायल 112 की प्रभावी एवम् व्यापक प्रचार–प्रसार के लिए निर्देश दिया गया कि सभी थाना के प्रत्येक पदाधिकारी 10–10 विद्यालय में जाकर विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों को डायल 112 के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।
4. *आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सुदृढ़ विधि-व्यवस्था के निर्देश*
* आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। इस दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी—
*अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी:*
होटल, ढाबा एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री, भंडारण एवं सेवन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाना तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करना।
* पूजा पंडालों, मंदिरों, प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।
* जुलूस एवं विसर्जन मार्गों का पूर्व से निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्धारित नियमों एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन कराने का निर्देश दिया गया।
*सोशल मीडिया के द्वारा निगरानी को लेकर निर्देश*
* सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर विशेष निगरानी रखते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने तथा असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया।
* भीड़भाड़ के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्ग एवं ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था करने तथा पर्व के दौरान लगातार क्षेत्र भ्रमण कर मौके पर विधि-व्यवस्था की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
5. *पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा*
* गोष्ठी के दौरान पूर्व की अपराध गोष्ठियों एवं बैठकों में दिए गए निर्देशों तथा निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।
* विगत अपराध गोष्ठी में जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु दिए गए लक्ष्य के अनुसार *लंबित दर्ज कांडों की तुलना में 100 से अधिक कांडों का निष्पादन* किया गया।
* लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा निर्देशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने को कहा गया। प्रत्येक थाना एवं शाखा स्तर पर अनुपालन की अद्यतन स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
6. *आगामी अपराध गोष्ठी में होगी बिंदुवार समीक्षा*
पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि आज की गोष्ठी में दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आगामी अपराध गोष्ठी में प्रत्येक बिंदु के अनुपालन की समीक्षा की जाएगी तथा अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर संबंधित स्तर पर जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।






