BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सड़क दुर्घटना में घायल चौधरीबांध के युवक दिनेश यादव की मौत, गांव में शोक की लहर


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के चौधरीबांध पंचायत अंतर्गत कोडाडीह गांव निवासी दिनेश यादव जिंदगी की जंग हार गए। रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, करीब 10 दिन पूर्व डुमरी केबी रोड के पास हुई सड़क दुर्घटना में दिनेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। 
दिनेश यादव के इलाज में मदद के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की गई थी। इस अपील पर कई लोग आगे आए और अपनी ओर से आर्थिक मदद भी की। परिजनों और शुभचिंतकों को उम्मीद थी कि दिनेश स्वस्थ होकर घर लौटेंगे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
दिनेश यादव के निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में शोक का माहौल है।